logo

आज टॉस हारते ही खत्म हो जाएगा मुंबई इंडियंस का IPL 2021 में सफर

 

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2021 के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सबकुछ दांव पर है। मैच तो छोड़िए यहां पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर टॉस भी हार गए तो मुंबई का काम खराब खराब हो जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पलटन को हैदराबाद को कम से कम 171 रनों से रौंदना होगा यानी स्कोर बोर्ड पर 200 से ज्यादा का टोटल खड़ा करना होगा। लेकिन, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैन्स की जान तो टॉस में अटकी हुई है, क्योंकि अगर टॉस केन विलियमसन के पक्ष में गया तो डिफेंडिंग चैंपियन को यूएई से अपना बैग पैक करना होगा।

आज टॉस हारते ही खत्म हो जाएगा मुंबई इंडियंस का IPL 2021 में सफर

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने और नेट रनरेट में KKR को पीछे छोड़ने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 171 रनों के अंतर से हराना है। पर इसके जरूरी है कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टॉस भी जीते, क्योंकि अगर केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कैप्टन द्वारा लिया गया यह निर्णय 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का IPL 2021 में सफर खत्म कर देगा।

आज टॉस हारते ही खत्म हो जाएगा मुंबई इंडियंस का IPL 2021 में सफर

बता दे की प्लेऑफ के लिए बने समीकरण के हिसाब से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अगर पहले गेंदबाजी करेगी तो वह किसी भी हालत में केकेआर को नेट रनरेट के मामले में पीछे नहीं छोड़ सकती है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैन्स अब टीम की चमत्कारी जीत से पहले टॉस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पक्ष में गिरे इस बात की दुआ करेंगे।