logo

LIVE IPL 2021, RCB vs MI: बैंगलोर ने मुंबई के सामने रखा 166 रनों का लक्ष्य

 

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2021 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं।

LIVE IPL 2021, RCB vs MI: बैंगलोर ने मुंबई के सामने रखा 166 रनों का लक्ष्य

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच को जीतने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 166 रन बनाने होंगे। आखिरी दो ओवर में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी ने सिर्फ 9 रन खर्च किए। RCB की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 56 और कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) ने 51 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए।