आईपीएल 2021 के शुरू होने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। सभी टीमें अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है और अभी अपनी आईपीएल टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
32 साल के अजिंक्य रहाणे को आईपीएल खेलने का लंबा अनुभव है. रहाणे ने अब तक आईपीएल में 149 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.71 की औसत से 3933 रन बनाए है। जिसमें दो शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे. आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।
Powerportz.com के अनुसार, अजिंक्य रहाणे की कुल संपत्ति फरवरी 2020 तक लगभग 9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 65 करोड़ होने का अनुमान है। वर्तमान में रहाणे का वेतन ग्रेड ए बीसीसीआई अनुबंध के तहत प्रति वर्ष 5 करोड़ है।
अजिंक्या रहाणे के पास महाराष्ट्र में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा वह देश भर में कई अचल संपत्तियों के मालिक हैं।
You may also like
- 14-04-2021 11:32
OMG! इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं RCB के कप्तान Virat Kohli...
Read more- 10-04-2021 13:52
IPL 2021: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant...
Read more