logo

IPL FINAL: धोनी ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ मैदान में उतरते ही बने ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

 

स्पोर्ट्स डेस्क. 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने IPL 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह मैच MS धोनी का बतौर कप्तान 300वां टी-20 मैच है और वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

IPL FINAL: धोनी ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ मैदान में उतरते ही बने ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

आपकी जानकारी के लिए बता दे की MS धोनी ने कप्तान के तौर पर 300 मैच खेले हैं, जिसमें से 176 मैच जीते हैं और 118 मैचों में हार झेली है। 2 मैच टाई हुए हैं, जबकि 3 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है। MS धोनी की कप्तानी में विनिंग परसेंटेज 59.79 का है।

IPL FINAL: धोनी ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ मैदान में उतरते ही बने ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

धोनी के बाद दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी (Darren Sammy) हैं, जिन्होंने 208 टी-20 मैचों में कप्तानी की है। तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हैं, जो 185 टी-20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।