आईपीएल का 14वां सीजन 2 दिन में शुरू होने वाले हैं। शुरुआती मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा। पहला मुकाबला विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के बीच होगा।
रोहित और विराट अपनी कप्तानी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 मैच जीते हैं जो टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीते। हालाकिं इन दोनों की कप्तानी को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है लेकिन आईपीएल के असली बॉस एम एस धोनी है। धोनी 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।
धोनी बतौर कप्तान
धोनी ने आईपीएल इतिहास में 188 मैच में से 110 जीते और 77 हारे हैं। उनकी कप्तानी में खेला गया एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
विराट कोहली
विराट कोहली ने आईपीएल में आरसीबी के लिए 125 मैच में कप्तानी की। इसमें से वो 55 जीते और 63 हारे हैं। जबकि तीन मैच टाई और 4 बेनतीजा रहे। यानी उनकी कप्तानी में आरसीबी ने 46 फीसदी मैच जीते।
रोहित शर्मा
रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 116 मैच में कप्तानी करते हुए 68 जीते और 44 हारे हैं जबकि 4 मैच टाई रहे। इस लिहाज से मुंबई ने उनकी कप्तानी में 60 फीसदी मैच जीते हैं।
धोनी हैं सबसे बेस्ट
आईपीएल में बतौर कप्तान धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)को सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल में पहुंचा चुके हैं और तीन बार अपनी टीम को जीता भी चुके है। वहीं पांच बार (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) दूसरे स्थान पर रही। धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेले हैं।
You may also like
- 16-04-2021 12:01
IPL 2021: प्रज्ञान ओझा का आया बड़ा बयान, कहा-Sanju Samson प्रीपेड सिम कार्ड की तरह है हैं, उन्हें स्थिरता रखनी होगी...
Read more- 20-03-2021 06:46
Ind vs Eng: भारत के इन दो व्यक्तियों ने कहा की टी20 सीरीज भारतीय टीम ही जीतेगी जानिए ...
Read more