logo

IPL 2021: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 3 सिक्स दूर, अपने नाम कर लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

 

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 14वे सीजन के दूसरे फेज के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इतिहास रच सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) CSK के खिलाफ अगर 3 सिक्स जड़ते हैं तो वो भारत की तरफ से टी-20 में 400 सिक्स मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

IPL 2021: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 3 सिक्स दूर, अपने नाम कर लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बात करें वो IPL के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपनी कप्तानी में 5 बार IPL का खिताब दिलाया है। IPL 14 के पहले फेज में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी। MI ने CSK को 4 विकेट से मात दी थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 397 छक्के लगाए है।

IPL 2021: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 3 सिक्स दूर, अपने नाम कर लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दे की भारतीय टीम मे सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेच में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 324 सिक्स जड़े हैं। इसके बाद विराट कोहली(Virat Kohli) ने 315 सिक्स मारे हैं। वहीं एमएस धोनी (Ma Dhoni) ने 303 सिक्स जड़े हैं।