दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस बार कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी की तरह कमाल करने को तैयार है। ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें एम एस धोनी से जो टिप्स मिली है उनका इस्तेमाल वो उन्ही की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के लिए करेंगे।
ऋषभ पंत ने दी चेतावनी
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार 11 अप्रैल को आमने सामने होंगी। ऋषभ पंत इस बार धोनी से भिड़ने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में ऋषभ पंत ने कहा, ‘कप्तान के रूप में मेरा पहला मुकाबला माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के खिलाफ होगा। यह मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा, क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अपने अनुभव भी हैं।’
ऋषभ पंत ने कहा, ‘मैं अपने अनुभवी और महेंद्र सिंह धोनी से मिली सीख को ध्यान में रख कर सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ अलग करने का प्रयास करूंगा।’
धोनी से होती पर पंत की तुलना
कई बार ऋषभ पंत की तुलना कई बार धोनी से हुई है लेकिन उनका कहना है कि मेरा लक्ष्य अपने लिए अलग जगह बनाना है। वह हालांकि धोनी से सलाह लेते हैं। पंत ने 68 आईपीएल मैचों में 2,079 रन बनाए हैं।
You may also like
- 03-04-2021 12:50
खाने में ये सब चीजें खाना पसंद करते हैं Virat Kohli, पानी भी पीते हैं स्पेशल...
Read more- 17-03-2021 06:16
SPORTS : BCCI ने सभी घरेलू टूर्नामेंट किए सस्पेंड ,कोरोना के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले वनडे सीरीज पर भी खतरा ...
Read more