इंटरनेट डेस्क: इस भागादोड भरी लाइफस्टाइल में खानपान का ध्यान नहीं देने के कारण ज्यादातर लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते है। ऐसे में कुछ लोग एसिडिटी की समस्या को छोटी सी परेशानी समझने लगते है जिससे छुटकारा पाने के लिए दवाई या चूर्ण का सेवन करते हैं। पर क्या आप जानते है की बार.बार ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह बिमारी होने पर पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे खाना पचने में दिक्कत होती है जिससे बार.बार सीने में जलन होने की समस्या सामने आने लगती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आप सीने की जलन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते है..
अगर आप भी इस प्रॉब्लम से परेशान है और सीने में जलन हो रही है तो एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद को आधे गिलास पानी में मिलाकर इसे पिए। इससे आपको आराम मिलेगा। इसी तरह अगर आप सीने की जलन से छुटकारा पाना चाहते है तो इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास बिना चीनी वाला दूध पिए।
लस्सी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें चुटकी भर सरसों का पाउडर मिलाकर पीने से सीने की जलन से आराम मिलता है।इसके अलावा आप सीने की जलन से आराम पाना चाहते हैं तो खाना खाने के आधा घंटा पहले एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते है। इसके अलावा रोजाना एक सेब का सेवन करने से सीने की जलन से आराम मिलने लगता है।
You may also like
- 22-10-2018 08:33
राशिफल: इन राशिवालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, इनकी होगी बेरोजगारी दूर...
Read more- 11-10-2018 12:06
कर रहें है नवरात्रा तो इस फलाहार के साथ आप भी बना सकते है अपने दिन को खास! ...
Read more