लाइफस्टाइल डेस्क: मौसम के बदलाव के साथ साथ हर किसी को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज के समय में ब्रेस्ट कैंसर एक खतरनाक बिमारी है जो महिलाओं में ज्याद देखी जाती है। इसकी वजह से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। देखा जाए तो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। आइए जानते है..
दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते है आज के समय में दूध के बहुत से प्रोडेक्ट मार्केट में आने लगे है। ऐसे में दूध में बहुत ज्यादा मिलावट की जाती है। यहंी नहीं दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए जानवरों को ऑक्सीटॉसिन नाम का केमिकल युक्त इंजेक्शन लगाने का भी काम किया जाता है। जिससे दूध अधिक बढ़े। ऐसे में इस दूध या दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन करना बेहद खतरानक होता है। इससे शरीर में सेल्स और डीएनए को बहुत नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
फैट सेहत के लिए बेहद हानिकारक है, लेकिन प्रोसैस्ड फूड से मिलने वाले फैट ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं। जैसे बिस्किट, फास्ट फूड, फ ्राइड फूड, डोनट्स, पेस्ट्रीज, केक, कुकीज में ज्यादा मौजूद होते है। इसके अलावा ज्यादातर लोग नॉनवेज खाना पसंद करते है। ऐसे में रेड मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना गया है। पर क्या आप जानते है आज के समय में रेड मीट का सेवन करने से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकी प्रोसेसड फूड्स में प्रिजर्वेटिव्स और नमक का इस्तेमाल ज्यादा किया जाने लगा है। जिससे हानिकारक फैट की मात्रा भी बहुत ज्यादा मौजूद होती है जो ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनती है।
You may also like
- 01-10-2018 15:43
भारत में मौजूद है ये ऐतिहासिक किले, जिन्हे देखने हर साल उमड़ते है देशी विदेशी पर्यटक...
Read more- 26-11-2018 16:19
26 नवंबर : एक क्लिक में पढ़ें फैशन, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल से जुड़ी 5 बड़ी खबरें...
Read more