किसी भी देश की सुरक्षा और मजबूती उस देश की सेना पर टिकी होती है। देश की सेना के कारण ही हम चैन की नींद सो पाते हैं। पूरे विश्व की सेना के पास अलग अलग ताकत होती है। आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे ताकतवर सेनाओं के नाम बताने जा रहे हैं।
5. यूनाइटेड किंगडम:
ब्रिटेन की आर्मी दुनिया में 5वें स्थान पर मजबूत है। देश के सैनिकों को लड़ने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग मिलती है और देश कई हथियारों से भी लैस है।
4. भारत:
इंडियन आर्मी में करीब 3.5 मिलियन सैनिक हैं। इसी कारण भारत की सेना चौथे स्थान पर आती है। भारत के पास लगभग 1.325 मिलियन सक्रिय सैनिक हैं। यह आंकड़ा वाकई काफी बड़ा है। भारत के पास 3,500 टैंक और 1,785 एयरक्राफ्ट के साथ 16 हजार गाड़ियां,और शक्तिशाली न्यूक्लियर हथियार और मिसाइल्स भी हैं।
3. चीन:
भारत का पडोसी देश सीन तीसरे स्थान पर आता है। करीब 2.3 मिलियन रिजर्व सैनिकों, 2.285 मिलियन सीमावर्ती कर्मियों और 25 हजार जमीनी गाड़ियों के साथ इस देश के बाद दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है।
2. रूस:
दुनिया में दूसरी सबसे मजबूत सेना रूस की है। देश के पास 15000 से अधिक टैंक्स भी हैं। करीब 8,500 एक्टिव न्यूक्लियर हथियारों की वजह से यह पूरी दुनिया में न्यूक्लियर जंग में सबसे ऊपर है।
1. यूनाइटेड स्टेट:
अमेरिका की आर्मी का लोहा सभी देशों ने माना है इसी कारण यह हमारी लिस्ट में फर्स्ट पोजीशन पर है। पहले नंबर पर आने का श्रेय यहाँ के सैनिकों की मजबूत ट्रेनिंग को जाता है। अमेरिकी सरकार हर साल अपनी सेना पर लगभग 612.5 अरब का बजट लगाती है। अमेरिका के पास 1.4 मिलियन सैनिक हैं और 15,293 एटरक्राफ्ट हैं। देश की सेना के पास टेक्नोलॉजी, मैनपावर और हथियार सबकुछ है।
You may also like
- 31-12-2020 11:00
Health Tips :- कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खा ...
Read more- 09-01-2021 19:30
Health Care : ओट्स का रोजाना सेवन करने से होते है इतने करामाती फायदे,जानिये जरूर...
Read more