यह तो हम सभी जानते हैं कि नाश्ता हमारे मील का सबसे महत्वपूर्ण आहार है। यह हमें पूरे दिन काम करने की ऊर्जा प्रदान करता है। आज हम आपको अंडा परांठा बनाने की विधि के बारे में बताते हैं। नाश्ते में आप झटपट अंडा परांठा बना सकते हैं और सभी को सर्व कर सकते हैं। सभी इसे बड़े शौक से खाते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम आटा
- 3 हरी मिर्च
- 3 अंडे
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
बनाने की विधि
सबसे पहले किसी बर्तन में आटा निकाल लें और इसमें नमक और तेल डाल कर इसे अच्छी तरह मिला लें और इसे गूंथ लें। इ
सके बाद एक अलग बर्तन में अंडों (Eggs) को निकाल लें और इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज डाल कर इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब मध्यम आंच पर तवा को रखें और इसे गरम होने दें।
आटे की लोई बना कर तैयार कर लें। फिर इनको बेल लें। अब गरम तवे पर रोटी को डालें और इस पर हल्का सा तेल लगा कर इसे दोनों ओर से अच्छी तरह सेंक लें।
अब आप रोटी के बीच में थोड़ी जगह करें और फिर आप इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डालें। हो सकता है कि अंडे का मिश्रण डालते समय थोड़ा सा मिश्रण बाहर निकल जाएं लेकिन आप उसे फिर से अंदर डाल दें। अब आप परांठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें।
इसे हल्के हाथ से दबाते हुए हल्के हल्के सेकते रहें। इसे दोनों ओर से अच्छी तरह सिकने के बाद तवे से उतार लें।
अंडा पराठा तैयार हो गया है।
आप इसे अचार या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं।
You may also like
- 22-03-2021 19:30
Travil Trips : अगर आप कन्याकुमारी के ट्रिप पर जा रहे है तो वाहन इन वॉटरफॉल्स की खूबसूरती की जरूर देखें ...
Read more- 28-03-2021 16:30
Holika Dahan : जानिए कैसे करें होलिका दहन की पूजा और क्या है पूजन सामग्री ...
Read more