logo

Kitchen Tips: रसोई गैस बचाने के लिए आजमाएं ये 7 आसान टिप्स

 

महंगाई का ज़माना है। लोग बचत करते हैं लेकिन कहीं न कहीं से उनकी यह बचत खर्च हो ही जाती है। अगर आप गृहस्थ आदमी है तो आप पैसे के अलावा अपनी रसोई में भी बचत कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस का। अगर आप समझदारी से गैस का इस्तेमाल करेंगे तो आप रसोई एलपीजी गैस की बचत कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कैसे तो आइये इस पोस्ट को पूरा पढ़ते हैं।

लीकेज को चेक करें


गैस बचाने में सबसे प्रमुख बात होती है कि आपके सिलेंडर से बेवजह गैस बाहर न निकल रही हो। इसके लिए आपको बर्नर, पाइप और रेगुलेटर को लगातार चेक करना होगा कि कहीं से गैस तो नही लीक हो रही है। यह सुरक्षा के हिसाब से भी जरूरी होता है कि आप सिलेंडर से गैस के रिसाव को रोकें।

बर्तन गैस पर न सुखाएं


अगर आप गीले बर्तन को गैस पर रखते हैं और गैस जलाकार बर्तन में चिपके पानी को सुखाते हैं तो इससे आप गैस को बेवजह खर्च करते हैं। अगर आप गैस को बचाना चाहते हैं तो आपको किसी साफ़ कपड़े से बर्तन को पोछना होगा। कपड़े से सूखा बर्तन गैस पर चढाने से बर्तन जल्दी गर्म होगा। इसके बाद बिना ज्यादा गैस खर्च किये आप खाना जल्दी बना सकते हैं।

Kitchen Tips: रसोई गैस बचाने के लिए आजमाएं ये 7 आसान टिप्स

थरमस फ्लास्क का इस्तेमाल करें


अगर आप खाना उबालकर खाने के शौकीन हैं तो आपको हर एक व्यंजन के लिए बार-बार पानी उबालना पड़ सकता है। इसमें आपकी गैस खर्च हो सकती है। गैस को बचाने के लिए आपको एक थरमस फ्लास्क का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आपको एक बार में पानी गर्म करके स्टोर करना होगा फिर आप इसमें जो चाहे उबाल सकते हैं। बार-बार उबालने के लिए आपको गैस नहीं खर्च करनी पड़ेगी।

खाना ढँककर पकाएं


अगर आप खाने को किसी बर्तन से ढँक कर पकाते हैं तो यह बहुत अच्छी आदत है क्योंकि इससे न केवल भोजन अच्छा बनता है जबकि गैस की भी बचत होती है। बर्तन ढंककर खाना पकाने से खाना जल्दी बन जाता है। इस तरीके से आप महीने में काफी गैस बचा सकते हैं।

कम आंच में खाने को पकाएं

कम आंच में खाना पकाना कई मायने में फायदेमंद होता है। क्योंकि तेज आंच में पकाने से खाने का पोषण चला जाता है और खाना अच्छा नहीं बनता है। लेकिन धीमी आंच में खाना पकाने से न केवल खाना अच्छा बनता है बल्कि गैस भी कम खर्च होती है। गैस बचाने का यह भी एक तरीका है कि आप धीमी आंच पर खाने को पकाएं।

ज्यादा न पकाएं


अगर कोई चीज 10 मिनट में पक कर तैयार होती है और आप उसे 15 मिनट बेवजह पका रहे हैं तो यह गैस की बर्बादी है। कभी भी खाने को ज्यादा न पकाएं, नहीं तो स्वाद तो जायेगा ही साथ में गैस की चपत भी लगेगी।

Kitchen Tips: रसोई गैस बचाने के लिए आजमाएं ये 7 आसान टिप्स

खाना बनाने से पहले नाप लें


जब भी खाना बनाना हो तो यह अंदाजा लगा लें कि कितना खाना बनाना है। उसी अनुसार पानी, बर्तन और खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें। इससे गैस की बचत तो होगी ही साथ में खाना भी नहीं बर्बाद होगा। खाना बनाने से पहले हमेशा सही मात्रा में नाप लेना चाहिए।