इंटरनेट डेस्क : बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां दीपिका और प्रियंका हालहि मे विवाह बंधन मे बंधी जहां दीपिका ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की तो प्रियंका की शादी मे भी कुछ ऐसा ही आयोजन रहा प्रियंका ने भी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी कर ली। भले ही दोनो अभिनेत्रियों ने अलग-अलग धर्मों के लोगों के शादी की हो लेकिन इन दोनों ने हिंदू संस्कृति मे होने वाली दुल्हन की शादी की हर रस्म को निभाया । प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद जो पहली तस्वीर सामने आई उसमे ये दोनों नई नवेली दुल्हन लाल रंग के चूड़े हाथो मे पहने हुए दिखी जो हमारी संस्कृति मे हर नई नवेली दुल्हन के विवाहित होने का सबूत है। प्रियंका की शादी को लेकर भी यह बात सामने आई थी प्रियंका की शादी मे भी चूड़ा पहनना की खास रस्म अदा की गई थी उन्हे 21 चूड़े भेट मे दिए गए है।
लेकिन क्या आपने जानने की कोशिश की है आखिर नई नवेली दुल्हन को शादी मे लाल रंग का चूड़ा क्यो पहनाया जाता है...
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन खूबसूरत मेहंदी वाले हाथों मे लाल रंग का चूड़ा पहनती है। आजकल शादियों मे इस रस्म को सेलिब्रेट करने का खास फैशन शुरु हो गया है दरअसल मान्यता है की शादी के बाद दुल्हन के लिए लाल रंग का चूड़ा पहनना बेहद शुभ होता है। पंजाबी संस्कृति मे इस रस्म को खास तौर पर मनाया जाता है पंजाबी संस्कृति के लोगों मे शादी के दिन दुल्हन के घर पर चूड़ा और कलीरे की रस्म की जाती है जो की मामा के घर से आती है। चूडें को पहनकर दुल्हन मंडप मे बैठती है।
लाल और सफेद रंग की 21 रंग की चूड़ियों को दुल्हन को देना बेहद शुभ होता है एक नई नवेली दुल्हन को शादी के एक साल तक चूड़ों को हाथों से नही निकालना चाहिए। इसे शादी के बाद भी एक साल तक पहनना बेहद शुभ होता है ये दुल्हन के शादी शुदा होने का प्रतीक होता है। अगर इसे उतारना हो तो 40 दिन के बाद आप इसे उतार सकते है। बस यही खास वजह छिपी हुई है दुल्हन को शादी मे पहनाए जाने वाले चूड़े की।
हमारी हिंदू संस्कृति मे खास महत्व रखती है मेहंदी रस्म दीपिका, प्रियंका ने भी किया फॉलो
You may also like
- 06-10-2018 12:24
शादीशुदा रिश्ते में फिर से लाना चाहते है रोमांस, तो जरूर कहे पार्टनर को यह शब्द...
Read more- 02-02-2019 14:22
घर के दरवाजे पर रखें ये प्रमुख चीजें, घर मे नही होगी नकारात्मक शक्तियां प्रवेश...
Read more