Skin Care Tips :- मुंहासो की समस्या से जल्द निजात पाने के लिए अपने चेहरे पर लगाए ये होममेड फेस पैक
Sep 23, 2021, 13:30 IST
आज इस आर्टिकल में हम आपको सरसो के एक होममेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है इस फेस पैक की मदद से आप आसानी से मुंहासो की समस्या से निजात पा सकती है तो चलिए जानते है इस फेस पैक को बनाने का तरीका |
सामग्री - 2 चम्मच सरसो का पाउडर, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच शहद, 2 बून्द नीबू का रस
बनाने का तरीका - सबसे पहले आप एक बाउल ले और उसमे सरसो का पाउडर और गुलाब जल को मिला ले अब इसमें हल्दी, शहद और नीबू का रस मिक्स करे और इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला ले
अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए और इसे कुछ समय तक लगा रहने दे इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले |