logo

समंदर के अंदर 'मेडिटेशन' करती नजर आई परिणीति चोपड़ा

 

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। परिणीति इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ पता चलता है कि परिणीति अपने वेकेशन को कितना एन्जॉय कर रही हैं। परिणीति ने अब पानी के भीतर तैरते हुए खुद का एक शानदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस दंग रह जाएंगे।

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र के अंदर मछलियों के बीच तैरते हुए खुद का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति समुद्र के भीतर मछलियों के बीच प्रकृति के खूबसूरत नजारों का कितना लुत्फ उठा रही हैं. परिणीति का ये वीडियो देखने के बाद जबरदस्त लग रहा था.



साथ ही परिणीति का अंडरवाटर वीडियो हिंद महासागर का है। परिणीति ने अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेडिटेशन। लेकिन परिणीति के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो को महज 18 घंटे के अंदर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स कमेंट सेक्शन में ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं और दिल के इमोजीस के साथ रिएक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि मशहूर एक्ट्रेस परिणीति अपने वेकेशन के साथ लगातार अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को इंप्रेस कर रही हैं.